Sunday, February 15

बदायूं।बेटे के सामने पिता ने मां का काटा गला ।

बदायूं।बेटे के सामने पिता ने मां का काटा गला ।

रात भर शव के पास बैठा रहा पति

बदायूं।जिले की शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवपुरम में किराए पर कमरा लेकर रह रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई।वहीं महिला के पांच साल के बेटे के रोने पर मकान मालिक ने पूछा तो उसने बताया कि पापा ने मम्मी का गला काटा दिया । वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका जा कर किया मुआयना । फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मझारा निवासी अमित ने 12 अक्टूबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम की गली नंबर चार में शिशुपाल के मकान में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रह रहा था। वह मकान बनवाने के लिए शटरिंग का काम करता है। बुधवार की रात वह शराब पीकर आया और अपनी पत्नी श्वेता उर्फ शिखा (24) से विवाद करना शुरू कर दिया । देर रात लगभग एक बजे भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे अमित का पांच साल का बेटा अविरल रो रहा था।

         मकान मालकिन हेमलता सिंह चौहान ने रोने का कारण पूछा तो उसने कहा कि पापा चले गए हैं। मकान मालकिन ने मम्मी को बुलाने को कहा तो वह जोर से रोने लगा। वह घबराया हुआ था। जिसपर पुलिस को सूचना दी गई। सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे। श्वेता का शव कमरे में पड़ा था। खून शव के आसपास पड़ा था। श्वेता की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अविरल से पूछा तो उसने बताया कि रात में मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था।

उसके सामने ही पापा ने मम्मी का चाकू से गला काट दिया। रात भर शव कमरे में पड़ा रहा। रात भर पापा शव के पास ही बैठे रहे। सुबह होते ही चले गए। कुछ देर के बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे। अविरल से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सदर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि महिला की गला काटकर हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *