बदायूँ।रुद्राभिषेक से जीवन में सुख-समृद्धि और भय से मिलती है मुक्ति : संजीव

रुद्राभिषेक से जीवन में सुख-समृद्धि और भय से मिलती है मुक्ति : संजीव
– रुद्राभिषेक से ग्रहों की बाधाएं, पितृ दोष, कालसर्प दोष भी हो जाते हैं शांत

बदायूँ/उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में कल्याण चौक के निकट विमला हरि ग्रीन कालोनी में सुधांकर तिवारी के यहां रुद्राभिषेक हुआ। शिवभक्तों ने भगवान शिव का श्रंगार कर पूजा अर्चना की। दुग्ध से बनें मिष्ठान का भोग लगाया और सुसज्जित दीपकों से आरती की।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में किया गया रुद्राभिषेक शास्त्रों में विशेष फलदायी माना गया है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और भय से मुक्ति मिलती है। पुराणों में उल्लेख है कि रुद्राभिषेक से ग्रहों की बाधाएं, पितृ दोष, कालसर्प दोष भी शांत हो जाते हैं। महाशिवरात्रि और श्रावण मास में इसका विशेष महत्व है। रुद्राभिषेक आत्मशुद्धि, मन की स्थिरता और अध्यात्मिक जागृति का भी मार्ग है। वेदमंत्रों की ध्वनि और जल की शीतलता से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मुख्य यजमान पीएनबी बैंक के प्रबंधक सुधांकर तिवारी सपत्नीक मुख्य यजमान के रुप में रहे। उन्होंने दुग्ध से रुद्राभिषेक किया। भगवान को मेवा, मिष्ठान के साथ दुग्ध, दही, शहद, बिल्व पत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित किए। अवधेश कुमार तिवारी, सुशील बाजपेई समेत अनेकों शिवभक्तों ने भव्य आरती की।
इस मौके पर अवधेश कुमार तिवारी, सुशील बाजपेई, अशोक बाजपेई, दिनेश रावत, उमा शंकर शर्मा आदि मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *