बदायूँ पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया भंडारा

बदायूँ पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया भंडारा

प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत, सुरक्षित गंतव्य के लिए किया रवाना

बदायूँ। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बदायूँ पुलिस की ओर से रविवार को थाना कुंवरगांव क्षेत्र में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी कुंवरगांव एवं पुलिस बल के साथ भंडारे में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान एसएसपी ने श्रद्धालुओं से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता एवं सजगता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

बदायूँ पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुगम कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *