गौरीशंकर मंदिर पर विशाल भंडारा, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर की पूजा-अर्चना
बदायूं। जनपद के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गौरीशंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भंडारे में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं ने धार्मिक सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रसाद ग्रहण कर भगवान गौरीशंकर का आशीर्वाद लिया।वहीं इस मौके पर हरीश राठौड़ (जे.ई. उसावां), पवन यादव (राजकीय ठेकेदार, नेकराम सिंह यादव (सेवा निवृत (सिंचाई विभाग) सचिव अलख निरंजन इंजीनियर रोहित यादव,कुलदीप,तेजपाल सिंह,हरिनिवास, राठौर आदि लोगों उपस्थित रहे।
























