बालिया।नगरा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा; पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने उमाशंकर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नगरा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा; पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने उमाशंकर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 संजीव सिंह नगरा (बलिया)। रसड़ा विधायक स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन पर आज पाण्डेय मैरिज हॉल, नगरा में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, नगरा द्वारा आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि एवं शोक सभा में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के जनसेवा के प्रति समर्पण, सरल व्यक्तित्व और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को याद करते हुए उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। सभा में कहा गया कि उनका आकस्मिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, नगरा के अध्यक्ष निर्भय प्रकाश तथा समस्त पदाधिकारियों ने आयोजन के सफल संचालन के लिए धन्यवाद स्वीकार किया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश जायसवाल ने पूर्ण श्रद्धा तथा संवेदना के साथ किया।

सभा में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को शत्-शत् नमन करते हुए उनके आत्मा की शांति की कामना की। ॐ शांति शांति शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *