आजमगढ़।अग्रसेन विद्यालय की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री ने किया सम्मानित

अग्रसेन विद्यालय की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री ने किया सम्मानित

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। जनपद के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी ने की।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल एवं प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर की गई।

विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत छात्राएं हरिऔध कला भवन में आयोजित जनपदीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित हुईं। यहाँ छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, मनमोहक नृत्य, ओजस्वी भाषण, मॉडल एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मंडलायुक्त विवेक कुमार और डीआईजी सुनील कुमार सिंह, द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित एवं प्रशंसित किया गया।

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि में अनीता यादव का विशेष योगदान रहा। वहीं, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने में सुरभि अग्रवाल, कंचन प्रजापति, अनुपमा सिंह, रचना राय, अनामिका श्रीवास्तव, सुमन गौतम तथा सीमा सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी ने सभी शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं के परिश्रम व समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा, विद्यालय परिवार की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिससे हम निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, राजेश अग्रवाल, आशीष गोयल, अमित गोयल, मुकुल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, डेविड अग्रवाल सहित विद्यालय समिति के अन्य सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कामना की कि विद्यालय की छात्राएं भविष्य में भी इसी अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति के साथ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *