बदायूँ।उसावां में कांवरियों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप

उसावां में कांवरियों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप

स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और फर्स्ट एड की सुविधा से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

बदायूं। उसावां में मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नए कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक लव कुश ने फीता काटकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मेडिकल एसोसिएशन की ओर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत की गई है। कैंप में जरूरतमंद लोगों एवं श्रद्धालुओं को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मेडिकल फर्स्ट एड की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में जिला अध्यक्ष स्वरूप गुप्ता, डॉ. देवेंद्र कुमार यादव, सौरभ तोमर, अमित, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण गुप्ता, डॉ. छत्रपाल सिंह तोमर, रत्नेश वर्मा, सदन गुप्ता, सुरेंद्र राजपूत, कृष्णपाल सिंह, शोभित गुप्ता, विवेक गुप्ता, चमन गुप्ता, डॉ. राजीव वर्मा, आदेश यादव और ऋषभ गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उसावां क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। ऐसे में अचानक तबीयत खराब होने, चोट लगने अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में कैंप पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को आगे के उपचार के लिए भी उचित सलाह दी जाएगी।

कैंप कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को भी समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। विशेष रूप से यात्रा के दौरान आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत देने वाली होगी।

मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कैंप कार्यालय का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों और श्रद्धालुओं तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। क्षेत्रीय लोगों ने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *