विद्युत करेंट से एक की मौत, परीजनो में मचा कोहराम
आजमगढ़ । बरदह थाना क्षेत्र के बरौना पट्टी गांव निवासी में 35 वर्षीय चंद्रकेश बिंद पुत्र हरिलाल बिंद शुक्रवार को देर शाम को घर में फर्राटा पंखा सही करने के दौरान बिजली के करंट लगने के कारण अचेत होकर मूर्छित हो गया परिजनों ने आनन फानन में जीवली स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए जहां पर डाक्टरों में मृत्य घोषित कर दिया परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पर बरदह थाना की फोर्स पहुंची और शव को कब्जे में लिया पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा मृतक की पत्नी कविता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर कर पीएम के भेजा मृतक मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था मृतक के तीन बच्चे हैं एक पुत्री प्रिया उम्र 6वर्ष दो लड़के बड़े लड़के किशन व छोटे पुत्र कार्तिक 1वर्ष माता कलावती का रो रो कर भूरा हाल हैं मृतक चंद्रकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
