विधायक राजीव कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी, प्रियंका चौहान-दिनेश सिंह की अगुवाई में उसावां में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगे के साथ सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का जोश, प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची यात्रा
बदायूँ/उसावां। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत उसावां में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान और ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह की विशेष सक्रियता और सहभागिता रही। ब्लॉक प्रांगण से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक प्रांगण से रवाना होकर कस्बे के मुख्य बाजार, होली चौक सहित प्रमुख मार्गों और गलियों से होती हुई हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। कस्बे में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान ने यात्रा में सक्रिय सहभागिता करते हुए लोगों से राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह भी यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल रहे और कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
यात्रा में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह, डीसीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष नरेशपाल कश्यप, दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ मुकेश गुप्ता, धनमेश कश्यप, राहुल कोहली, महावीर सिंह, सोनू मिश्रा, पंकज मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता और विजय कुमार शाक्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से कस्बे में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस भव्य यात्रा से पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
























