बदायूँ ।कादरचौक में 10 लंगूरों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

कादरचौक में 10 लंगूरों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 जीवित लंगूर और आल्टो कार बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस और सामाजिक वानिकी विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 जीवित लंगूर तथा एक सुजुकी आल्टो कार (UP 32 JX 4583) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फईम पुत्र ताहीर, निवासी ग्राम एवं थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कादरचौक पर  वन्यजीव संरक्षण अधिनियम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सामाजिक वानिकी विभाग के बीट प्रभारी भुवनचंद्र बेलवाल की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अभियुक्त के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 10 जीवित लंगूर तथा तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार बरामद की गई। बरामद लंगूरों को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल शिवम कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, सामाजिक वानिकी विभाग के बीट प्रभारी आदित्य गंगवार तथा भुवनचंद्र बेलवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *