दीपिका शर्मा हत्याकांड में फांसी की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन।
शरद बिंद
ज्ञानपुर/भदोही। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोरखपुर में 28 जुलाई को 10 वर्षीय बालिका दीपिका शर्मा के साथ हुई जघन्य घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
पदाधिकारियों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर जल्द फैसला सुनाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाकर प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई।
इस दौरान जिला सचिव राम नारायण शर्मा, तहसील अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा, पप्पू शर्मा, शेषधर शर्मा, पंकज शर्मा, राजू शर्मा, विनोद शर्मा, विजय शंकर शर्मा, गौरव शर्मा, उमाशंकर शर्मा, डॉ. शैलेश शर्मा, मोहित शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा और मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























