बदायूँ।गुमशुदा 11 वर्षीय बालक की तलाश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मांगा जनसहयोग

गुमशुदा 11 वर्षीय बालक की तलाश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मांगा जनसहयोग

20 मई 2026 से लापता अर्पित विश्वकर्मा का अब तक नहीं चला सुराग, सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें जानकारी

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के सचिव ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त पत्र के आधार पर गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की तलाश में जनसहयोग की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्पित विश्वकर्मा (11 वर्ष) पुत्र श्री महेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम पटपरा, थाना कमरजी, जनपद सीधी (मध्य प्रदेश), 20 मई 2026 से लापता हैं। इस संबंध में थाना कमरजी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत अपराध संख्या 155/2026 दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद बालक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों से बालक की खोज में सहयोग देने का अनुरोध किया है। यदि किसी व्यक्ति को अर्पित विश्वकर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को सूचित करें, ताकि आवश्यक विधिक एवं पुलिस कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि मानवता के नाते गुमशुदा बालक की तलाश में सहयोग करें और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को बिना विलंब संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *