डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में कल तहसील सदर में होगा संपूर्ण समाधान दिवस
सुबह 10 बजे से जनपद स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, आमजन की शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
बदायूँ।जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार, 01 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर तहसील सदर पहुंचकर संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी निस्तारण कराया जा सके।
























