सरकारी पानी की टंकी से चोरी हुई सोलर प्लेटें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फैजगंज बैहटा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर सोलर प्लेट व वायरिंग तार किए बरामद
बदायूँ। जनपद के थाना फैजगंज बैहटा पुलिस ने सरकारी पानी की टंकी से चोरी हुई सोलर प्लेटों और वायरिंग तार की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को ग्राम तर्क परौली निवासी जुगल किशोर पुत्र शांति स्वरूप की तहरीर पर थाना फैजगंज बैहटा में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा थाने पर मुकदमा
दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि ग्राम तर्क परौली स्थित सरकारी पानी की टंकी से चार सोलर प्लेटें एवं वायरिंग तार चोरी कर लिए गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बैहटा पुलिस ने 29 जुलाई 2026 को दासपुर चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास पुत्र राजवीर निवासी ग्राम तर्क परौली तथा ललित पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम सिसरका, थाना फैजगंज बैहटा के रूप में हुई है। दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई चार सोलर प्लेटें और वायरिंग तार बरामद कर लिए गए।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
























