जौनपुर।आंधी-तूफान में सोलर प्लांट के 19 पैनल टूटे, किसान को लाखों का नुकसान

आंधी-तूफान में सोलर प्लांट के 19 पैनल टूटे, किसान को लाखों का नुकसान

करीब ₹5 लाख की लागत से लगाया था सोलर प्लांट, प्रशासन से मुआवजे की मांग

जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सेतापुर, पोस्ट भतौली निवासी किसान शिवकुमार गुप्ता को बीती रात आए तेज आंधी-तूफान से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवाओं के चलते उनके सोलर प्लांट के 19 पैनल टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने खेती और बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब ₹5 लाख की लागत से सोलर प्लांट स्थापित कराया था। लेकिन बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने उनके प्लांट को गंभीर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद सोलर प्लांट की विद्युत उत्पादन क्षमता पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी क्षति की भरपाई स्वयं कर पाना उनके लिए संभव नहीं है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावित किसान को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *