बदायूँ।श्रावण माह को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने किया पैदल गश्त

श्रावण माह को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने किया पैदल गश्त

मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बदायूं। आगामी श्रावण माह के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आमजन से संवाद किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने कहा कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *