बदायूँ।कैच द रेन’ अभियान के तहत एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

कैच द रेन’ अभियान के तहत एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

पुलिस कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने जल बचाने का लिया संकल्प

बदायूँ।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय परिसर में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को अपने दैनिक जीवन में पानी की बचत और वर्षा जल के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्दू सहित पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *