उसावा में भव्य कलश यात्रा के साथ काली माता मूर्ति स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
सैकड़ों श्रद्धालुओं और मातृशक्ति की सहभागिता से भक्तिमय हुआ नगर, धार्मिक जयघोषों से गूंजीं गलियां
उसावा (बदायूं)। नगर उसावा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में काली माता की मूर्ति स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत निकाली गई विशाल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा का शुभारंभ थाने के सामने स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से हुआ। यात्रा नगर के मुख्य बाजार, काली माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर से होते हुए पुनः दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी के उद्घोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण ने नगर को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन के दौरान काली माता मूर्ति स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विधि-विधान से कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी सहित लंकुश सक्सेना, श्रीनिवास सक्सेना, चंद्रपाल कश्यप, नरेंद्र कश्यप, रामविलास कश्यप, राहुल सक्सेना, नंदकिशोर शर्मा, आसाराम कश्यप, नैतिक गुप्ता, सुनीता सक्सेना, राजेश्वरी गुप्ता, मुन्नी सिंह, कमला गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। आयोजन के सफल संचालन में मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
























