पीलीभीत : सामाजिक सुरक्षा अभियान में 1969 कृषक एवं परिजन विभिन्न बीमा योजनाओं से हुए आच्छादित : खुशीराम

 सामाजिक सुरक्षा अभियान में 1969 कृषक एवं परिजन विभिन्न बीमा योजनाओं से हुए आच्छादित : खुशीराम

जनपद में 6 जुलाई से 11 जुलाई तक सफलता पूर्वक संचालित हुआ सामाजिक सुरक्षा अभियान

मुजीब खान

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में विगत 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक सामाजिक सुरक्षा अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस विषय में जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि संचालित अभियान के अंतर्गत जनपद की गन्ना समितियों पर कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिनमें गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं इफको के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर गन्ना किसानों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत मे 4,बीसलपुर मे 2,मझोला मे 3, पूरनपुर मे 3 गोष्ठीयो का आयोजन किया गया l

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गोष्ठियों में किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लाभ, पात्रता एवं नामांकन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। किसानों को बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 18 से 70 वर्ष आयु के बचत बैंक खाताधारकों को मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाता है। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बचत बैंक खाताधारकों को केवल 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा प्रदान किया जाता है। अभियान का उद्देश्य गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। अभियान के दौरान 1,672 पुरुष एवं 297 महिलाओं सहित कुल 1,969 लाभार्थियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित किया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने सभी गन्ना कृषकों से अपील की कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने एवं अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *