शाहजहांपुर।टोल प्लाजा पर लगातार बढ़ती गोवंशीयों की संख्या ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत , समाधान की करी मांग

टोल प्लाजा पर लगातार बढ़ती गोवंशीयों की संख्या ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत , समाधान की करी मांग

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद के जलालाबाद और कटरा के बीच बने टोल प्लाजा पर गोवंशीय पशुओं के लगातार बढ़ती संख्या से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई शीघ्र ही इस टोल प्लाजा पर फास्ट ट्रैक सुविधा भी शुरू होने वाली है जिससे वाहनों की रफ्तार और बढ़ेगी वाहनों की बढ़ती रफ्तार से इन गौवंशों के कारण सड़क हादसों के बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता स्थानीय नागरिकों और वाहन स्वामियों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

आपको बताते चले कि कटरा जलालाबाद मार्ग पर बनाए गए टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है जिसमें वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा रहा और शीघ्र ही इस टोल प्लाजा पर फास्ट ट्रैक सुविधा भी शुरू होने जा रही जिससे वाहनों गति और बढ़ेगी लेकिन इस बीच इस टोल पर एक बड़ी समस्या के रूप में गोवंश की बढ़ती संख्या के रूप दिखाई दे रहे हजारों की संख्या में गोवंशों ने अपना ठिकाना टोल प्लाजा को सड़क बना ली है यदि समय रहते इस विकराल समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता ग्रामीणों ने कहा कि टोल प्लाजा पर अक्सर गोवंशों का जमावड़ा रहता है, जिससे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि न तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , न टोल प्रबंधन और न ही स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या के प्रति गंभीर है।

ग्रामीणों ने आगे कहा कि भविष्य में फास्टैग आधारित टोल व्यवस्था लागू होने से वाहनों की गति और बढ़ सकती है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम और अधिक हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन गोवंशों को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह समस्या केवल टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी गोवंशों का जमावड़ा रहता है। इससे न केवल सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *