बदायूँ पुलिस का अभियान जारी: 3 वारंटी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी दबोचा, 2 पर शांति भंग की कार्रवाई
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दबोचा गया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
मुजरिया थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सत्यराम पुत्र भोजराज यादव, निवासी ग्राम सब्दलपुर, थाना मुजरिया को आर्म्स एक्ट से संबंधित वाद संख्या 3595/2024 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना इस्लामनगर पुलिस ने शैलेश पुत्र गोकिल, निवासी ग्राम मऊ कठेर, थाना बनियाठेर, जनपद सम्भल को एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना इस्लामनगर पर मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने जुगेन्द्र पुत्र हरि सिंह, निवासी जगदीशपुरी मजरा, थाना कुढ़फतेहगढ़, जनपद सम्भल को मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत गंगोली तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इसी क्रम में थाना उसावां पुलिस ने सुरेश पुत्र रामलड़ैते, निवासी ग्राम बुधुआनंगला, थाना उसावां को मुकदमा संख्या 230/2016, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना इस्लामनगर पुलिस ने वेदप्रकाश यादव एवं अनिल सिंह, निवासी ग्राम सिद्धपुर कैथौली को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
























