गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस 50 घायल 12 की हालत गंभीर
हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र की घटना सभी घायलों का शाहजहांपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है इलाज
शाहजहांपुर/ हरदोई। आज सुबह तड़के करीब तीन बजे एक बार फिर गंगा एक्सप्रेस वे खून से उस समय लाल हो गया जब सिद्धार्थनगर से सवारिया लेकर दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के सपाभापुर गांव के पास उस समय पलट गई जब एक वाहन के कारण बस को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस के पलटते ही मची चीखपुकार से आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे घटना की सूचना पुलिस के देकर बचाव कार्य में लग गए मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकलवा कर स्थानीय सीएचसी भेजा जहां से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा घटना में करीब 50 यात्री घायल हुए जिनमें 12 की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज शाहजहांपुर मेडिकल कालेज म चल रहा है।
घटना में घायल सभी यात्री जनपद सिद्धार्थनगर के है।
बस सिद्धार्थनगर से दिल्ली और नोएडा के लिए निकली थी। इसमें विभिन्न कार्यों से जुड़े यात्री और कुछ छात्र सवार थे। यात्रियों के अनुसार, सपाभापुर गांव के पास बस के आगे अचानक कोई वाहन आ गया, जिससे चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाए। इसके परिणामस्वरूप बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से करीब दस फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को शाहजहांपुर के जलालाबाद सीएचसी भेजा गया, जो घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्टाफ अलर्ट हो गया था और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया। कुल 42 घायलों का इलाज किया गया, जिनमें से 12 की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कुछ मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
























