घर में लगे फर्राटा पंखे में उतर आया करंट चार्जर लगाने आए पति पत्नी की चपेट में आने से हुई मौत
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसारी में बीती रात घर में लगे फर्राटा पंखे में उतर आए करंट की चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो हादसा उस समय हुआ जब पति मोबाइल का चार्जर लगा रहा था तो पंखे की चपेट में आ गया जिसे बचाने उसकी पत्नी दौड़ी वह भी करंट की चपेट में आ गई दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम कसारी निवासी अमर पाल के घर में लगे फर्राटा पंखे में करंट उतर आया लेकिन इस बात से अनभिज्ञ अमर पाल रात करीब 12 बजे पक्के कमरे में नंगे पैर मोबाइल का चार्जर लगाने गया तो पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और चिपक गया यह देख कमरे में मौजूद उनकी पत्नी कुसुमा ने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं और पंखे से चिपक गईं। बच्चों ने चीख-पुकार मचाई, जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली बंद की और पति-पत्नी को पंखे से दूर किया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। वहां डॉक्टरों ने अमर सिंह और कुसुमा को मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह खेतीबाड़ी करते थे और अपनी पत्नी कुसुमा तथा पांच बच्चों नितिन (12), विवेक (11), शोभित (8), आरूषी (5) और संध्या (4) का पालन-पोषण करते थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जलालाबाद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि फर्राटा पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ इस घटना की जानकारी प्रशासिनक अधिकारियों को भी दे दी गयी है।
























