बदायूँ पुलिस में विदाई समारोह: तीन क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

बदायूँ पुलिस में विदाई समारोह: तीन क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ  अंकिता शर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक विदाई समारोह में गैर जनपद स्थानांतरित हुए तीन क्षेत्राधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह (28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा), सुरेन्द्र सिंह यादव (जनपद पीलीभीत) तथा सुनील अहलावत (जनपद एटा) को उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। वक्ताओं ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा नवीन कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की कामना की।

विदाई समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तीनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *