बदायूँ।मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितार्थ सूचना विभाग का महत्वपूर्ण कदम,आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने हेतु शीघ्र लांच होगा पोर्टल 

मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितार्थ सूचना विभाग का महत्वपूर्ण कदम,आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने हेतु शीघ्र लांच होगा पोर्टल 

बदायूं: । सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा पत्रकारों के हितार्थ महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे अब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने में और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे ीजजचेरूध्ध्इमदमपिबपंतलण्दींण्हवअण्पद पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है, तो किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए शीघ्र ही एक ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ किया जाएगा। पोर्टल प्रारम्भ होने के पश्चात मान्यता प्राप्त पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे।

सूचना निदेशक ने बताया कि पोर्टल के प्रारम्भ होने की सूचना सभी संबंधित मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे उन्हें आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया में और अधिक सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *