पीलीभीत।डीसीओ की अध्यक्षता में हुआ गन्ना विकास विभाग और बैंक अधिकारियों संग समन्वय बैठक का आयोजन

डीसीओ की अध्यक्षता में हुआ गन्ना विकास विभाग और बैंक अधिकारियों संग समन्वय बैठक का आयोजन

मुजीब खान

लखीमपुर। जनपद के गन्ना कार्यालय सभागार में क्षेत्र के किसानों को सरकार द्वारा संचालित लाभप्रद योजनाओं की जानकारी और गन्ना कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक बैठक का आयोजन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र देव मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ इस दौरान जनपद के समस्त गन्ना समितियों के अध्यक्ष सचिव एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों की अग्रणी बैंक प्रबन्धक ( एलडीएम ) के साथ बैठक कराई गई जिसमें बैंकिंग क्षेत्र से कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा कृषक दुर्घटना बीमा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री ज्योति योजना, फसल बीमा योजना, फसल ऋण आदि योजनाओं का कृषकों को अधिकाधिक लाभान्वित करने हेतु विचार विमर्श किया गया।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र देव मिश्रा ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद की समस्त गन्ना विकास समितियों के अध्यक्षों , सचिवों एवं ज्येष्ठ विकास निरीक्षकों को जनपद के अग्रणी बैंक प्रबन्धक के साथ बैठक करवा कर बैंको के माध्यम से दी जाने वाली योजनाओं में आने वाली समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया उन्होंने बताया कि इस दौरान जनपद के किसान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे उन्होंने भी बैंकों में आ रही समस्याओं के समाधान की बात कही जिस पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए समस्याओं के समाधान की बात करते हुए बताया कि हालांकि बैंकों द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा जिसका लाभ बड़ी संख्या में किसको द्वारा उठाया जा रहा है इसके अलावा यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका भी निराकरण शीघ्रता से किया जायेगा।

जिला गन्ना अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान गन्ना किसानों को अन्य विषयों के साथ गन्ना किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में चलने वाले विशेष जागरूकता और नामांकन अभियान के विषय म बताते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों में आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य किसानों को बीमा, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इसी के सम्बन्ध में इस समन्वय बैठक का आयोजन किया गया जिसमे इसमें सहकारी गन्ना विकास समितियों, चीनी मिलों, बैंकों और अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियो ने कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की।

उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. के निर्देशानुसार छोटी गन्ना समितियों में तीन दिवसीय और बड़ी समितियों में पांच दिवसीय किसान गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इनमें किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिसमें पात्र किसानों का मौके पर ही नामांकन भी कराया जाएगा। इसके लिए बैंक, गन्ना समितियों और चीनी मिलों के संयुक्त सहायता काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *