ऑपरेशन दहन: बदायूँ पुलिस ने 5.14 टन मादक पदार्थ किए नष्ट, कीमत 14.11 करोड़ रुपये से अधिक

ऑपरेशन दहन: बदायूँ पुलिस ने 5.14 टन मादक पदार्थ किए नष्ट, कीमत 14.11 करोड़ रुपये से अधिक

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” के तहत बदायूँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 5,140.139 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया है। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 14,11,36,910 रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों से जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। सोमवार, 29 जून 2026 को हुई कार्रवाई में 1,479.36 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2,30,59,200 रुपये है।

इस दौरान 0.2 किग्रा चरस, 1,446.5 किग्रा डोडा, 0.101 किग्रा स्मैक, 26.234 किग्रा गांजा तथा 6.31 किग्रा नशीला पाउडर का सुरक्षित विनिष्टीकरण किया गया।

इससे पहले 28 अप्रैल, 12 मई और 31 मई 2026 को भी तीन चरणों में कुल 3,660.779 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके थे। चारों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 5.14 टन से अधिक मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया जा चुका है।

मादक पदार्थों का निस्तारण री-साइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड, बबराला (जनपद सम्भल) में पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए उच्च क्षमता वाले इन्सीनरेटर के माध्यम से किया गया। पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ड्रग डिस्पोजल कमेटी तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव की निगरानी में पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई गई।

बदायूँ पुलिस ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन दहन” के माध्यम से जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *