शाहजहांपुर।आवास में संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में मिले सीएचसी कांट के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव मेहरोत्रा 

आवास में संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में मिले सीएचसी कांट के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव मेहरोत्रा 

मुजीब खान

शाहजहांपुर । जनपद के थाना कांट क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में आज करीब 10 बजे सुबह वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर राजीव मेहरोत्रा का शव संदिग्ध हालत में मिलने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच

चिकित्सक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले केके जांच शुरू कर दी वही फॉरेंसिक टीम द्वारा चिकित्सक की मौत के कारणों के साक्ष्य जुटाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

आपको बताते चले कि मूलरूप से जनपद सीतापुर के नि विजय लक्ष्मी नगर निवासी 65 वर्षीय चिकित्सक राजीव मेहरोत्रा वह सेवानिवृत्त होने के बाद अपना समय बढ़वा कर सेवाएं दे रहे थे क्योंकि उनका और उनकी पत्नी का आज से करीब 25 वर्ष पूर्व तलाक हो गया था इस कारण वह काँट सीएचसी में बने सरकारी आवास म अकले रहते थे उनकी दिनचर्या सुबह चार बजे शुरू हो जाती थी वह सुबह चार बजे उठकर अपने कार्यों को निबटाना शुरू कर देते थे किंतु आज जब कर्मचारियों ने उन्हें नहीं देखा तो उनके आवास पर पहुंचे जहां काफी देरे दरवाजा न खुलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो वह अपने बिस्तर के पास पेट के बल गिरे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉक्टर के सामने रहने वालीं स्टाफ नर्स अंजली मिश्रा ने बताया कि वह सुबह खुद नाश्ता बनाते थे। उन्होंने शनिवार शाम छह बजे बिजली के बारे में पूछा था। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक का माहौल है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *