पीलीभीत।पारवारिक विवाद में घर में अकेली चाची को भतीजे ने चाकुओं से गोद गोद कर उतारा मौत के घाट , हुआ फरार

पारवारिक विवाद में घर में अकेली चाची को भतीजे ने चाकुओं से गोद गोद कर उतारा मौत के घाट , हुआ फरार

पीलीभीत । जनपद की कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खा निवासी एक युवक ने आज परिवारिक विवाद के चलते घर में अपनी चाची को अकेला पाकर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजकर मृतका के पति की तहरीर पर उसके भतीजे मोनिस के खिलाफ मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर के मुहल्ला अशरफ खान निवासी 30 वर्षीय निशा अपने पति सलीम की अनुपस्थिति में घर पर 8 महीने की बेटी के साथ अकेली थीं। इसी दौरान उनका भतीजा मोनिस घर आया। किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर मोनिस ने घर में रखा चाकू उठा लिया और निशा पर कई वार किए। उसने निशा की जांघ, पेट और हाथ की कलाई पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मोनिस वहां से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश प्रतीत हो रहा है।” पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भतीजे मोनिस की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चाचा को शादी के बाद से ही चाची से लड़ता रहता था मोनिस

मोहल्ला अशरफ खान निवासी सलीम की शादी करीब डेढ़ साल पहले बरेली निवासी निशा से हुई थी जिनके इस समय 8 माह की एक बेटी भी वही पड़ोस में सलीम के भाई नफीस भी रहते है जिनके 7 बच्चे है जिसमें पांच बेटे और दो बेटियां है हत्यारोपी मोनिस तीसरे नंबर का है बताया जाता है कि शादी के बाद आय दिन मोनिस अपनी चाची से लड़ता झगड़ता रहता था ऐसा प्रतीत होता था उसके परिजनों ने उसके चाचा सलीम की शादी करवा कर गलत कार्य किया हो इसी क्रम में आज भी जब सलीम काम पर गए हुए थे और उनकी पत्नी अपनी 8 माह को पुत्री के साथ घर म अकेली थी तभी मोनिस आ गया और विवाद करने लगा विवाद इतना बढ़ गया कि उसने मीट काटने वाली छुरी से निशा पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसको जान से मार डाला निशा को मरा हुआ देख मोनिस घटना स्थल से खिसक लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *