शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र में अज्ञात युवती की हत्या

शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र में अज्ञात युवती की हत्या

गन्ने के खेत में मिला शव, गला घोट कर हत्या किए जाने की आशंका

शाहजहांपुर । जनपद के थाना सिधौली क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक युवती का शव देखा । पूरा मामला ग्राम डहरपुर का है जहां अज्ञात युवती का शव गन्ने के खेत में मिला है। ग्रामीणों ने पीआरबी को सूचना देकर अज्ञात युवती का शव मिलने की जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सौरव दीक्षित एसपी ग्रामीण दीक्षा भावरे, सीओ पुवाया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव के साथ ही आसपास का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया । एसपी ग्रामीण दीक्षा भावरे ने बताया की युवती की हत्या दुपट्टे से गला घोटकर किए जाने की संभावना है। यूवती की आयु लगभग 18 से 20 वर्ष है उसने पीले रंग का छींटदार सलवार सूट पहन रखा है पुलिस की कई टीमें में गठित कर युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *