बिजली के तार की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
लालगंज/आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर नेवादा गांव निवासी अंकित चौरसिया (25) पुत्र राजेश रविवार सुबह नींद से उठने के बाद शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के बाहर पहले से टूटा हुआ बिजली का तार जमीन पर पड़ा था। अनजाने में उनका पैर तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित आईटीआई जौनपुर का छात्र था और इटैली बाजार में फल की दुकान भी चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई अंगद चौरसिया जौनपुर में अधिवक्ता हैं। बेटे की असामयिक मौत से मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

