शाहजहांपुर।फरीदाबाद की नाबालिग लड़की के साथ चल रही थी शराब पार्टी , पहुंची पुलिस तो युवती के साथ मिले दर्जन भर युवक

फरीदाबाद की नाबालिग लड़की के साथ चल रही थी शराब पार्टी , पहुंची पुलिस तो युवती के साथ मिले दर्जन भर युवक

मुजीब खान

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब एक मकान पर छापा मारा तो अंदर का नजारा देख पुलिस भी चौक गई अंदर टेबल पर शराब और बीयर की बोतले रखी हुई खाने पीने का दौर चल रहा था मकान के अंदर करीब एक दर्जन युवकों के साथ एक नावालिग युवती एक अलग अंदाज में मिली जिसने अपने आपको हरियाणा के फरीदाबाद का निवासी बताया पुलिस सबको लेकर थाने पहुंची और युवती के परिजनों को सूचित करके युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

 घटना थाना निगोही क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। स्थानीय लोगों ने एक मकान में कुछ युवकों और एक नाबालिग लड़की को जाते देखा। इसके बाद उन्होंने हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मकान के अंदर पहुंची तो वहां करीब एक दर्जन युवक और एक लड़की मिली। तलाशी के दौरान मकान के अंदर जगह-जगह शराब और बीयर की बोतलें पाई गईं, साथ ही कुछ गिलासों में शराब भरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी है। उसने वहां मौजूद एक युवक को अपना भाई बताया, लेकिन वह उसका सगा भाई नहीं था। पुलिस को उसकी बात पर संदेह हुआ, क्योंकि मौके पर शराब और बीयर की बोतलें थीं और युवक खाना खाते हुए शराब पी रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाया है और नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। हिरासत में लिए गए कुछ युवक शाहजहांपुर के हैं, जबकि कुछ अन्य जिलों के बताए जा रहे हैं। पुलिस अब मकान मालिक की जानकारी जुटा रही है और नाबालिग के परिवार से संपर्क किया गया है, जो शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि एक मकान में पार्टी की शिकायत मिली थी। मौके पर एक नाबालिग लड़की और कई युवक मिले हैं। लड़की के परिवार से संपर्क किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *