शाहजहांपुर।सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर रात के अंधेरे में लोहारो वाले चौराहे पर पड़ रही 11 हजार की अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन

सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर रात के अंधेरे में लोहारो वाले चौराहे पर पड़ रही 11 हजार की अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन

क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद ने मांगा वर्क आर्डर और मानक नहीं दिखा पाया ठेकेदार कार्य कराया बंद

मुजीब खान

शाहजहांपुर : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर महानगर बनने के बाद वित्त मंत्री द्वारा लगातार शाहजहांपुर की सूरत बदलने के लिए नई नई परियोजनाओं को लाकर शाहजहांपुर शहर के विकास को तरजीह दी जा रही है जिसके कारण आज शहर के हर कोने में विकास कार्य चलते दिखाई दे रहे है लेकिन इन विकास कार्यों को करने वाली कार्यदाई संस्थाएं और निगम अधिकारियों की सुस्ती के कारण कार्यों की गति अत्यधिक धीमी है इन्हीं विकास कार्यों में एक नाम है लोहारों वाले चौराहे का इस चौराहे का चौड़ीकरण करके इसे नए निगम कार्यालय से जोड़ने का कार्य चल रहा है यहां पिछले वर्ष नवम्बर माह से कार्य शुरू हुआ जो अभी 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया इस कार्य में नाला निर्माण सड़क निर्माण के साथ अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण भी शामिल है ।

अब हम बात करते है अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण की जिसमे 11 हजार के साथ अन्य लाइनों को भी जमीन के अंदर डालना है जिसका कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू कर दिया गया है शुरू क्या कार्य की रस्म अदायगी हो कहे क्योंकि दिन में न करके यह कार्य रात के 12 बजे के बाद किया जाता है अब आप कहेंगे कि रात के 12 बजे क्यों तो ठेकेदार के पास भीषण गर्मी का रटा रटा बहाना सुनने को मिलेगा लेकिन इसके पीछे विद्युत अधिकारियों और ठेकदार की मंशा कुछ और है क्योंकि रात में न तो क्षेत्रीय लोग मिलेंगे और न कार्य में रोड़ा अटकाने वाला कोई जो मर्जी आए वह करो बस कार्य की लीपा पोती करो और पेमेंट सीधा करके चलते बनो क्योंकि वह जानते है कार्य करते ही ऊपर सड़क पड़ जाएगी कौन देखने आ रहा है इसलिए न कोई सुरक्षा मानक 11 हजार की लाइन को एक फिट मिट्टी खोद कर दबा दो कौन देखने आ रहा है जनता की जान पर बन उनके पास से क्या चला जाएगा मारेगी की जनता है ।

लेकिन रात के एक बजे किए जा रहे कार्य पर संज्ञान लेने पहुंचे अलीजई के बीजेपी पार्षद अनूप मौर्या जब उन्होंने इस कार्य का वर्क आर्डर ठेकदार से मांगा तो उसने साफ इनकार कर दिया उसके बाद मानक की मांग की गई तो वह भी नहीं दिखाया गया जिस पर पार्षद ने ठेकेदार को काम बंद करने की हिदायत दी तो ठेकदार का कहना था जैसा जेई साहब ने बताया वैसा काम किया जा रहा फिलहाल पार्षद ने कार्य बंद करा दिया ।

पार्षद अनूप मौर्या ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा किए कार्य के निरीक्षण के दौरान सख्त निर्देश दिए गए थे कि विद्युतीकरण कार्य सुरक्षा मानकों के विपरीत नहीं होना चाहिए कार्य में कोई लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए कार्य गुणवत्ता पूर्ण एव सुरक्षात्मक ढंग से होना चाहिए लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा कार्य की सिर्फ़ खाना पूरी की जा रही थी मौके पर देखा गया कि मात्र एक फिट गड्ढा खोद कर उसमें लाइन डाली जा रही थी इसके अलावा वायर पर सब जगह पाइप भी नहीं चढ़ाया गया था जबकि नियमानुसार कार्य को रेता और ईट का फाउंडेशन बना कर किया जाना सुनिश्चित किया गया था लेकिन अधिक धन बचाने और बड़ा लाभ प्राप्त करनें के उद्देश्य से विभाग और ठेकदार मिलीभगत करके सुरक्षा मानकों को अनदेखा करते हुए जनता की जान से खिलबाड करते हुए कार्य करते पाए गए जिसे बंद करा दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *