बदायूँ।बिसौली क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद आदित्य यादव, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

बिसौली क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद आदित्य यादव, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद Aditya Yadav ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र बिसौली का भ्रमण कर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

भ्रमण के दौरान सांसद आदित्य यादव ग्राम सुरैनी पापड़ी पहुंचे, जहां हाल ही में मेंथा प्लांट हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आने से बट्टू सिंह यादव के दो पुत्रों की हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है। सांसद ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

सांसद ने हादसे में जहरीली गैस से प्रभावित होकर बेहोश हुए मनवीर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

इसके बाद सांसद आदित्य यादव थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम पिसनहारी पहुंचे, जहां रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खुर्शीद खां के दो मासूम पुत्रों की असामयिक मृत्यु पर परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अपने दौरे के दौरान सांसद ने क्षेत्र के लोगों एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह हमेशा क्षेत्रवासियों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

इस अवसर पर  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, फखरे अहमद शोवी, सुरेंद्र यादव, सतीश प्रेमी, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, महेंद्र प्रताप, मोर सिंह पाल, राजेंद्र गुरु सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *