आजमगढ़।निजी अस्पताल के डॉक्टर पर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, बचाने आई मां लापता

निजी अस्पताल के डॉक्टर पर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, बचाने आई मां लापता

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। जिले से एक बेहद हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर के मुकेरीगंज स्थित नामचीन और प्राचीन निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर पर अपने ही कर्मचारी व उसकी मां को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दलसिंगार निवासी एक पीड़ित परिवार ने हॉस्पिटल’ के संचालक डॉक्टर पर अपने भाई और मां को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और गाड़ियां-मोबाइल हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से पीड़ित की मां लापता है। डरे सहमे पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता नीतू चौधरी और सपना चौधरी के मुताबिक उसका भाई संतोष चौधरी आनन्द अस्पताल में कर्मचारी है। विवाद के कारण सोमवार को जब वह काम पर नहीं गया, तो डॉक्टर ने कर्मचारी भेजकर उसे जबरन बुलवा लिया और शराब के नशे में उसकी बेरहमी से पिटाई की। देर रात मां को भी अस्पताल बुलाकर अभद्रता की गई और उनका मंगलसूत्र व मोबाइल छीन लिया गया, जिसके बाद से मां मंजू चौधरी लापता हैं। वहीं, मौके पर पहुंचीं दोनों बहनों के साथ भी बदसलूकी के साथ वीडियो बनाने पर उनकी मोबाइल भी छिन ली गई। पीड़ित बहनों का आरोप है कि भाई को छोड़ने के एवज में डॉक्टर ने उनकी कार, स्कूटी और मोबाइल भी जबरन अपने कब्जे में ले लिए। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे पहाड़पुर चौकी इंचार्ज ने भी डॉक्टर के रसूख के आगे घुटने टेक दिए और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय भाई संतोष को लात जूतों से पीटने लगे। पीड़ित बहनों ने एसपी से मिलकर डॉक्टर के कब्जे से अपना सामान छुड़ाने सहित भाई की रिहाई और लापता मां की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *