बदायूँ।गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, क्षेत्र में सनसनी

गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, क्षेत्र में सनसनी

बदायूँ। थाना मूसाझाग क्षेत्र में सोमवार को गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार ग्राम शहपुरा निवासी सन्ट्र यादव ने थाना मूसाझाग पुलिस को सूचना दी कि ग्राम ललवुसिया और शहपुरा के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे वसैया खेड़ा की ओर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लगभग 25 से 30 वर्ष आयु के युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा था। प्रथम दृष्टया शव करीब 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा शव की पहचान हो सके तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। फिलहाल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *