बदायूँ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उसावां में हुआ योग का भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उसावां में हुआ योग का भव्य आयोजन

बदायूं/उसावां। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड उसावां परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, ब्लॉक कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत उसावां कार्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान सहित नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग किया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन कराते हुए उनके लाभों की जानकारी दी।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में योग के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योग दिवस के अवसर पर सभी को नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *