आजमगढ़।विकास प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्षों ने किया शुभारंभ, ‘सेल्फी विद पीएम’ रहा आकर्षण का केंद्र

विकास प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्षों ने किया शुभारंभ, ‘सेल्फी विद पीएम’ रहा आकर्षण का केंद्र

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिऔध कला केंद्र प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय (17 से 20 जून) विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष’ विषयक पुस्तक व फोल्डर का विमोचन किया और ‘सेल्फी विद पीएम’ पॉइंट पर सेल्फी भी ली।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों और राज्य सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों, आध्यात्मिक विरासत (जैसे श्री राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम) और बुनियादी ढांचे (एक्सप्रेसवे, एम्स, नोएडा एयरपोर्ट) के विकास को प्रदर्शित किया गया है।

प्राकृतिक खेती कार्यशाला में आए प्रगतिशील किसानों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषि नवाचारों की जानकारी ली। साथ ही संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोकगायन के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी 20 जून तक तक चलने वाली इस चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी में जनपदवासियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक वन्दना सिंह, मंजू सिंह, अखिलेश मिश्रा, सहजानंद पाण्डेय, रित्विक जायसवाल, प्रवीन सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, निखिल राय, बबीता जसरासरीया सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *