शाहजहांपुर।डीसीएम की टक्कर से ई रिक्शा सवार मासूम बच्चों सहित आठ लोग घायल मेडिकल कालेज में भर्ती

डीसीएम की टक्कर से ई रिक्शा सवार मासूम बच्चों सहित आठ लोग घायल मेडिकल कालेज में भर्ती

मुजीब खान

शाहजहांपुर : बीती रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा, जब सीतापुर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने उनके ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, टेढ़ी पुलिया चौकी क्षेत्र के गुर्री गांव के पास रात करीब 10:30 बजे एक अज्ञात डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे में अनुराग (11), अंश (2), पम्मी (डेढ़ वर्ष), सूरज (35), पम्पी (26), मेगावती (65), बब्ली (28) और कृष्णा (4) घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया गया कि सभी लोग नई बस्ती उचौलिया, जनपद लखीमपुर खीरी के निवासी हैं और ग्राम कटिया कंबु, थाना रोजा स्थित रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *