बलिया।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बलिया ने पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर किया विशाल धरना-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट मार्च

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बलिया ने पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर किया विशाल धरना-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट मार्च

 संजीव सिंह बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद बलिया के नेतृत्व में आज जिले भर के शिक्षकों ने पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी (टीचर एंट्रेंस टेस्ट) अनिवार्यता के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लेकर अपनी आवाज उठाई।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू करना अनुचित और अन्यायपूर्ण है। उनके अनुसार उन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की नियमावली के अनुसार हुई थी, इसलिए बाद में बनाए गए नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू करना प्राकृतिक न्याय तथा संवैधानिक सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने सरकार पर ज़ोर दिया कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना राज्य की जिम्मेदारी है।

राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी विशेष वित्तीय सुविधा की मांग नहीं कर रहा, बल्कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहा है। धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षक नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा, जिसमें टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग शामिल है।

प्रदर्शन में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगे यदि शीघ्र सकारात्मक रूप से नहीं मानी गईं तो संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। सभा में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक नेताओं एवं सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षक एकता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद शिक्षक नेता और सदस्य: राजेश सिंह, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अकिलुर्रहमान खान, संजीव कुमार सिंह, ओंकार सिंह, कर्ण प्रताप सिंह, अमित यादव, मुकेश सिंह, समीर कुमार पाण्डेय, संजय पाण्डेय, विनय राय, गणेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र चौबे, अशोक तिवारी, पृथ्वी नाथ मौर्य, पवन मौर्य, प्रदीप सिंह, दुर्गा दत्त सिंह, अमित राय, अनुज सिंह, अजीत श्रीवास्तव, अश्विनी यादव, राजेश सिंह, चन्दन सिंह, निर्भय सिंह, अनीश श्रीवास्तव, रविकांत तिवारी, राजेश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, अमरदेव सिंह मंटू, पंकज कुमार, संतोष पाण्डेय, आशीष कुमार, आलोक कुमार, संजीत तिवारी, रामानुज गुप्ता, जितेंद्र यादव, संजीव रंजन श्रीवास्तव, हरीशंकर यादव, रूपेश कुमार, श्यामनारायण, प्रीतिंदर सिंह, राम प्रताप यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *