समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय (कान्हजी) का भाजपा पर हमला, कहा — “अपनी जमीन खिसकती देख बेचैन है”
संजीव सिंह बलिया । समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो चुकी है और इसलिए जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नई-नई राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं।
कान्हजी ने प्रेस बयान में आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएँ, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जनविरोधी विषयों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी में टूट-फूट की भ्रामक एवं आधारहीन चर्चाएँ फैलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भाजपा के लिए चिंता का कारण बनता दिख रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी माहौल में अफवाहें और दुष्प्रचार राजनीतिक हताशा के प्रतीक हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। कान्हजी ने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को व्यापक बताया और आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों पर अत्याचार चरम पर है। कान्हजी ने कहा कि जनता इस अहंकारी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है और 2027 में प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन देकर बड़ी जीत दिलाएगी।
























