भदोही।8 माह से फरार इनामिया आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

8 माह से फरार इनामिया आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

पुलिस अधीक्षक भदोही के द्वारा रखा गया था 5000 का इनाम।

शरद बिंद/भदोही।

दुर्गागंज,भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मानीडीह निवासी समाजसेवी उमाकांत राय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब आठ माह से फरार चल रहे इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को शेरपुर तिराहे पर सब्जी खरीदने के दौरान सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वरना निवासी अजय उर्फ विजय सिंह ने उमाकांत राय पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में उमाकांत राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर दुर्गागंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार की जा रही निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दुर्गागंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय उर्फ विजय सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सत्यांशु सिंह तथा पुलिसकर्मी नंदलाल गौड़ और वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *