Tuesday, December 16

अल्मोड़ा में स्वच्छता ही सेवा दिवस पर विशेष सफाई अभियान

अल्मोड़ा में स्वच्छता ही सेवा दिवस पर विशेष सफाई अभियान

अल्मोड़ा। कपिल

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा 9 नवम्बर 2024 को आयोजित स्वच्छता ही सेवा दिवस के तहत 8 नवम्बर 2024 को नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त, नगर निगम, अल्मोड़ा के निर्देशानुसार यह अभियान पाण्डेखोला, खोल्टा, लोवर माल रोड, माल रोड, पुलिस लाइन धारानौला, एनटीडी, एलआर साह रोड, पटाल बाजार, चम्पानौला समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों पर संचालित किया गया।सफाई अभियान के दौरान नगर निगम ने नगरवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। यह जन जागरूकता अभियान नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, महिला स्वयं सहायता समूहों और जनसामान्य के सहयोग से संपन्न हुआ। सफाई अभियान के माध्यम से नगरवासियों को शहर को स्वच्छ और साफ बनाए रखने की अपील की गई, ताकि नगर में स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों की स्थिति बेहतर हो।

इस विशेष सफाई अभियान में नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक रतन सिंह, अजय, अविनाश, दीपक, राजेन्द्र, राजेश, अनिल और डे-एन-यू-एल-एम के रमेश तिवारी के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य गीता जोशी, शांति जोशी, जया पांडे, प्रीति जोशी, भगवती जोशी सहित अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

इस अभियान ने नगर के विभिन्न हिस्सों में सफाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने के साथ ही नगर के वातावरण को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *