बरेली : डीजे संचालक हिंदू वादी नेता की बहन के प्रेमी ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर की हत्या 

 डीजे संचालक हिंदू वादी नेता की बहन के प्रेमी ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर की हत्या 

मुजीब खान

बरेली : जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र के गांव गोसाई गोटिया निवासी एक हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी जो डीजे संचालक भी था सोमवार देर रात उस समय उसकी बहन के प्रेमी ने अपने चार साथियों के साथ उसके घर से करीब 50 मीटर पहले कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा गोली की आवाज़ सुनकर दौड़े परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

जानकारी के अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया के संजयनगर मोहल्ला निवासी अर्जुन मौर्य पुत्र राकेश मौर्या राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) का पदाधिकारी था और डीजे संचालन के साथ पेंटिंग का काम भी करता था।सोमवार देर रात वह डेलापीर से काम निपटाकर घर लौट रहा था। घर से करीब 50 मीटर दूर ही था कि पड़ोसी युवक कुश अपने 2 साथियों अर्पित मौर्य और कपिल के साथ उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर कुश ने तमंचा निकाला और अर्जुन की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। गोली मारने के बाद कुश और उसके दोस्त फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे। अर्जुन के परिजन को सूचना दी। खून से लथपथ अर्जुन को परिजन ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पड़ोसी कुश समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी के अनुसार, आरोपी युवक और मृतक की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही बारादरी और इज्जतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि एसओजी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एसपी सिटी मानुष पारिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले को जांच में सर्वप्रथम पड़ोसी कुश और मृतक की बहन के बीच प्रेम प्रसंग इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *