किन्नरो के दो गुटों जमकर हुई मारपीट घायल किन्रर को लेकर पहुंचे थाने गेट पर किया जमकर हंगामा
मुजीब खान
शाहजहांपुर । महानगर के थाना सदर बाजार इलाके में रहने वाले किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई इसके बाद मारपीट में एक किन्नर को गंभीर रूप से घायल करके एक गुट मौके से फरार हो गया घायल किन्नर को थाने लेकर पहुंचे किन्नरों ने सुनवाई न होने पर थाने के गेट पर जमकर हंगामा किया। इसके पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और मामले की जांच कर रही है।
यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के आशफाक नगर चौकी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित किन्नर एक कार्यक्रम से लौटकर शाहजहांपुर आए थे। उनका रामपुर के रहने वाले किन्नरों के एक गुट से पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब चार बजे जब वे ट्रेन से उतरकर अपने घर के पास पहुंचे, तभी दूसरे गुट ने उन पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई, जिसमें उनके दो किन्नर घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को थाने ले आई, जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। घायल किन्नरों ने आरोप लगाया है कि दूसरे गुट के लोग पहले भी उनके साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले लखनऊ में भी उनके साथ मारपीट की गई थी और रुपये छीन लिए गए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरा गुट काफी दबंग है और आए दिन मारपीट व धमकियां देता है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और आशंका जताई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी भविष्य में भी कोई बड़ी घटना कर सकते हैं। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दो किन्नरों के गुटों में विवाद हुआ है। आरोपी किन्नर रामपुर का बताया जा रहा है, जिसने अपने साथियों के साथ यह विवाद किया था। घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
























