बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा छिलका, अवैध हथियार समेत 8 अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा छिलका, अवैध हथियार समेत 8 अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा सहजनी म्याऊँ रोड तिराहे पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अभियुक्त संजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाबा कॉलोनी थाना सिविल लाइन बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में करीब 14 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक सैमसंग मोबाइल फोन और एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं थाना उघैती पुलिस ने ग्राम खितौरा कुन्दन निवासी दीपक भारद्वाज पुत्र भूपेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक देशी 12 बोर पौनिया बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना उघैती पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें इन्द्रपाल, विजयपाल, धर्मेन्द्र और हरवंश शामिल हैं। वहीं थाना मुजरिया पुलिस ने प्रदीप और राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *