Tuesday, December 16

सहरसा।कोसी दियारा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ 

सहरसा।कोसी दियारा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ आस्था का महापर्व

सलखुआ।संवाददाता, रिगन कुमार

सहरसा (सलखुआ)।जिले के सलखुआ प्रखंड समेत कोसी दियारा क्षेत्र में सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम व भक्तिमय माहौल के बीच शुक्रवार को संपन्न हुआ। चार दिनों तक चलने वाला महा पर्व खरना से शुरु होता है जो उदयमान सूर्य को अर्ध्य देकर समाप्त होता है।दियारा फरकिया में भी छठ महापर्व को लेकर कोसी नदी समेत गावों में छठ घाट बना कर भगवान भास्कर कापूजा अर्चना किया गया।

लोगों में महापर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से आशीर्वाद प्राप्त किया। दियारा क्षेत्र में कई जगहों पर छठी मैया पर आधारित जागरण का आयोजन किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिरैया थाना पुलिस सभी छठ घाटों पर भ्रमण करते नजर आये। छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के बाद छठ व्रतियों के बीच छठी मैया पर आधारित कृतन के साथ छठ गीत छठवर्तियों के द्वारा गाया गया।

शुक्रवार को लोक आस्था का महापर्व उदयमान सूर्य को अर्ध्य देकर सम्पन्न हुआ।वहीं चानन पंचायत के सहूरिया में समाजसेवी पिंटू कुमार महतो के द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

पर्व को लेकर युवाओं और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला सभी ने भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर अपनी मनोकामना के लिए भगवान से प्रार्थना किया। कबीरा स्थित छठ घाट आकर्षण का केंद्र बना रहा अच्छी सजावट के साथ तिरंगा से सजाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *