बदायूँ।गर्मा गर्मी के बीच हटाया गया होली चौक का अतिक्रमण चला सफाई अभियान, प्रशासन ने खुलवाया बंद बाजार 

गर्मा गर्मी के बीच हटाया गया होली चौक का अतिक्रमण चला सफाई अभियान, प्रशासन ने खुलवाया बंद बाजार 

बदायूं : जनपद के कस्बा उसावां में ऐतिहासिक होली चौक पर किए अतिक्रमण को लेकर कस्बे कई दिनों से फैली गहमा गहमी आज उस समय शांत हो गई जब प्रशासन द्वारा होली चौक का अतिक्रमण हटवा कर वहां सफाई अभियान चलवाया इसके बाद में कार्यवाही न होने के विरोध में बजरंग दल के आवाहन पर बंद किया गया बाज़ार खुलवाया ।

आपको बताते चले कि कस्बे में ऐतिहासिक होली स्थल पर गैर समुदाय द्वारा कथित कब्जे की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर बजरंग दल द्वारा प्रदर्शन करके बाजार बंद किए जाने का आवाहन किया गया था जिस पर आज पूरा बाजार बंद कर दिया गया जिसको देखते हुए प्रशासन और नगर पंचायत की सयुक्त कार्यवाही में आज भारी फोर्स के साथ विवादित स्थल से पहले अतिक्रमण हटाया गया बाद सफाई अभियान चलाकर स्थल की साफ सफाई की गई इसके बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी दुकानदारों अपनी दुकानें खोल दी । बताया जाता है कि होली चौक पर कुछ गैर समुदाय के लोगों द्वारा मिट्टी, कूड़ा एवं अन्य सामान डालकर कब्जा कर लिया गया था, जिससे चौक का स्वरूप प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह स्थल वर्षों पुरानी धार्मिक परंपराओं से जुड़ा है और यहां प्रतिवर्ष होलिकोत्सव मनाया जाता है। राष्ट्रीय बजरंग दल कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहा था। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत के अधिकारी अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही थी।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा अधिशासी अधिकारी को कड़े शब्दों में कहां की आप होली चौक पर जो अतिक्रमण है उसको हटवाई।इसी के विरोध में गुरुवार को कस्बे की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग एकजुट दिखाई दिए।

 

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी दातागंज, क्षेत्राधिकारी दातागंज, थाना अध्यक्ष उसावां सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी व सफाई कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाकर होली चौक से मिट्टी एवं कूड़ा हटाकर जमीन समतल कराई गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें दोबारा खोल दीं और बाजार की गतिविधियां सामान्य हो गईं। वहीं क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह और बाबू भैया धरना स्तर पर पहुंचकर लोगों को समझाया और धरना खत्म कराया प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *