बदायूँ।उसावां पुलिस ने अपहृताओं को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उसावां पुलिस ने अपहृताओं को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बदायूं। जनपद के थाना उसावां पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं  अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उसावां के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस के अनुसार, मुकदमे  से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त रौकन पुत्र विक्रम चौहान निवासी नरायनपुर तिवारी थाना खामपार जनपद देवरिया, हाल निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा एवं थाना उसावां तथा रंजीत पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा एवं थाना उसावां को मिल्किया मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *