जौनपुर।बी.पी.एड. और एम.एड. में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

बी.पी.एड. और एम.एड. में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (वीबीएसपीयू) ने बी.पी.एड. एवं एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र अभ्यर्थी समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2026 की पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रवेश से संबंधित नियमावली, आवेदन शुल्क, पात्रता और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के लिंक के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *